बारिश ने गर्मी से राहत दिला दी है। लेकिन उमस और चिपचिपी त्वचा लोगों को परेशआन कर रही हैं। ऐसे में यदि आप शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो बारिश के मौसम में शनिवार के दिन कुछ चीजों का दान कर सकते हैं। बता दें कि यहां दी गई चीजें न केवल आपके काम आ सकती हैं बल्कि शनिदेव को प्रसन्न भी कर सकती हैं।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए बारिश में करें इन चीजों का दान
- बारिश में गरीबों को काले रंग का छाता दान में देते हैं तो इससे भगवान शनिदेव प्रसन्न हो सकते हैं। छाता दान में देने से न केवल घर में सकारात्मक आती है बल्कि सुख समृद्धि भी आती है।
- यदि आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन काले जूते चप्पलों का भी दान करें। बारिश के मौसम में यदि किसी को काले जूते चप्पल दिए जाए तो इससे न केवल व्यक्ति कीचड़ आदि से बच सकता है बल्कि शनि देव भी प्रसन्न होते हैं। जूते चप्पल के दान से व्यक्ति को दुखों से राहत मिल सकती है और जीवन में खुशहाली भी आ सकती है।
- शनि दान के लिए यदि काली चीजों का दान शनिवार के दिन किया जाए तब भी भगवान शनि देव प्रसन्न हो सकते हैं। काली चीज भगवान शनि से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में काली चीजें दान करें।
- यदि शनिवार के दिन काले कुत्ते को खाना खिलाया जाए और उसकी सेवा की जाए तो इससे भी शनि देव भी प्रसन्न हो सकते हैं।